Explore

Search

September 5, 2026 6:51 am

Our Social Media:

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15 (1)
WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15
WhatsApp Image 2026-06-29 at 10.17.50

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस दनिया खुर्द हाईस्कूल में शान से फहराया गया तिरंगा, जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने किया ध्वजारोहण ..

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस दनिया खुर्द हाईस्कूल में शान से फहराया गया तिरंगा, जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने किया ध्वजारोहण ..

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत हाईस्कूल दनिया खुर्द में 15 अगस्त को देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनपद पंचायत सदस्य दिनेश विश्वकर्मा रहे। उनके अगुवाई में विद्यालय परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश विश्वकर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

समारोह में ग्राम पंचायत की सरपंच पारसमणी धुर्वे, रामचंद्र साहू, बुधराम साहू, पंच राजू निर्मलकर, नन्हू साहू, कोमल राजपूत, रामजी राजपूत, पारस राजपूत, ब्रह्म पटेल, सुखलाल पटेल, शत्रोहन राजपूत, लोचन राजपूत, सहदेव पटेल, हरमू पटेल, बलराम साहू, धीरज पटेल एवं मनीराम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

पंचायत के सचिव भूलेश्वर जसवाल, रोजगार सहायक सेवक धुर्वे, प्राचार्य निशा दिवाकर, प्राथमिक शाला प्रधानपाठक रीना सुखदेवा, प्राचार्य मनहारण तुर्कुल तथा भुनेश्वर वैष्णव सहित विद्यालय स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने समारोह को भव्य बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह के समापन पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दनिया खुर्द में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।
LETEST ARTICALS