Explore

Search

September 5, 2026 6:45 am

Our Social Media:

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15 (1)
WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15
WhatsApp Image 2026-06-29 at 10.17.50

पाटन – झीट में ICMR SHINE कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं में समझा स्वास्थ्य अनुसंधान ।

झीट में ICMR SHINE कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं में समझा स्वास्थ्य अनुसंधान

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झीट स्थित मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट (MRHRU) में 11 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों में विज्ञान एवं स्वास्थ्य अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ICMR SHINE कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगाँव एवं लीला’स पब्लिक स्कूल, जामगाँव के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में डॉ. उपेंद्र भेले, तकनीकी अधिकारी श्री विवेक चौकसे, उच्च श्रेणी लिपिक श्री विकास कुमार गुप्ता सहित ICMR-NIRTH एवं MRHRU झीट के कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. उपेंद्र भेले ने विद्यार्थियों को ICMR SHINE कार्यक्रम के उद्देश्य, MRHRU की कार्यप्रणाली तथा यहां संचालित विभिन्न स्वास्थ्य अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ICMR की प्रमुख उपलब्धियों और विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों से संबंधित वीडियो दिखाए गए। इसके बाद विद्यार्थियों को आणविक जीवविज्ञान एवं जैव रसायन प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगशाला उपकरणों को देखा और उनके उपयोग की जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों को रक्त समूह की पहचान की व्यावहारिक प्रक्रिया भी समझाई गई। इससे विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रयोगशाला में प्रत्यक्ष रूप से समझने और स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र को करीब से जानने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद समूह छायाचित्र के साथ ICMR SHINE कार्यक्रम का समापन हुआ।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।
LETEST ARTICALS