Explore

Search

September 5, 2026 6:51 am

Our Social Media:

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15 (1)
WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15
WhatsApp Image 2026-06-29 at 10.17.50

भाजपा बोड़ला मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक : जसविंदर बग्गा ।

भाजपा बोड़ला मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

तिरंगे में भगत सिंह का शौर्य व संकल्प, चंद्रशेखर आजाद का साहस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जोश और देश के वीर सपूतों का बलिदान दिखाई देता है।

बोड़ला। भारतीय जनता पार्टी के तिरंगा यात्रा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा बोड़ला मंडल में प्रभारी जसविंदर बग्गा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भारत माता चौक से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अटल परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण किया और भारत माता तथा तिरंगे के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों में तिरंगे के प्रति सम्मान, जागरूकता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
समापन अवसर पर तिरंगा यात्रा प्रभारी जसविंदर बग्गा ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतवासी की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे में भगत सिंह का शौर्य व संकल्प, चंद्रशेखर आजाद का साहस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जोश और देश के वीर सपूतों का बलिदान दिखाई देता है। इन वीरों ने मां भारती को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना अमूल्य जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसे प्रत्येक घर, हर हाथ और हर भारतवासी के दिल में सम्मान के साथ लहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे अभियानों के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण का संदेश है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से तिरंगे का सम्मान करने और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल बोड़ला के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।
LETEST ARTICALS