“बैजलपुर–तरेगांव की बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 11 केवी लाइन कार्य को लेकर कांशी राम उइके की गंभीर पहल”
विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से की गई चर्चा ।
बैजलपुर–तरेगांव फीडर में 11 केवी विद्युत लाइन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान विद्युत खंभों में कांक्रीट कार्य, तार लगाने तथा विद्युत लाइन के मार्ग में आने वाले पेड़ों की कटाई सहित अन्य आवश्यक कार्यों को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई।
विद्युत लाइन का कार्य सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो, ताकि भविष्य में क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की विद्युत संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े, इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही एवं उचित व्यवस्था के साथ तार लगाने की बात रखी गई।
क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में कांशी राम उइके प्रवक्ता जिला भाजपा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, बोड़ला की पहल एवं गंभीरता से विभागीय अधिकारियों के समक्ष आवश्यक विषयों को रखा गया।