Explore

Search

July 23, 2026 8:47 am

Our Social Media:

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15 (1)
WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15
WhatsApp Image 2026-06-29 at 10.17.50

मल्लखम्ब खेल प्रशिक्षण के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन ।

मल्लखम्ब खेल प्रशिक्षण के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन ।

खिलाड़ियों के प्रतिभा को मिली सराहना व प्रोत्साहन ।

बलौदाबाजार : – जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से बलौदाबाजार में ’’मल्लखम्ब खेल प्रशिक्षण केन्द्र’’ का संचालन किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण केन्द्र संचालन एक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरूवार को पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के.मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर खिलाड़ियों ने आकर्षक मल्लखम्ब प्रदर्शन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने मल्लखम्ब खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मल्लखम्ब खेल प्रशिक्षण केन्द्र ने एक वर्ष में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है । यह केन्द्र युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन की ओर प्रेरित कर रहा है। आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोेगिता पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

खेल अधिकारी प्रीति बंछोर बिजौरा ने बताया कि एक वर्ष के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र में नियमित रूप से बालक एवं बालिकाओं को मल्लखम्ब खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाड़ियों में शारीरिक क्षमता, संतुलन, लचीलापन, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मानसिक एकाग्रता का उल्लेखनीय विकास हो रहा है। प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रदर्शनों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा जिले का गौरव बढ़ाया।मल्लखम्ब भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली पारंपरिक खेल विधा है जो वर्तमान समय में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर लोकप्रिय हो रही है। प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से जिले के बच्चों एवं युवाओं को इस खेल से जोड़ने तथा उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी सीएसआर आशा शुक्ला, मुख्य कोच अकलेश नारंगप्रभात जांगड़े आयशा शुक्ला, शांति ध्रुव सहित समस्त मल्लखम्ब खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालौदबाजार के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।
LETEST ARTICALS