कवर्धा : खरिया पंचायत में रोजगार की गारंटी : सरपंच नीरू कलाराम अनंत ने जीती ग्रामीणों की प्रतिबद्धता।
बोड़ला – ग्रामीण विकास और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को धरातल पर सच कर दिखाने में ग्राम पंचायत खरिया की सरपंच, श्रीमती नीरू कलाराम अनंत एक रोल मॉडल बनकर उभरी । अपनी प्रशासनिक सूझबूझ और ग्रामीणों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने ग्राम खरिया में लगातार मनरेगा के तहत रोजगार के अवसरों का सृजन किया है, इसका सीधा परिणाम यह हुआ कि आज पूरी पंचायत के ग्रामीणों में अपनी सरपंच के प्रति विश्वास और भी ज्यादा गहरा और मजबूत हो गया।

काम पूरा होने पर सरपंच की अनूठी पहल :
गोदी स्थल पर ही नाश्ता बना करके मनरेगा के कार्य में आये हुए ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों को नास्ता करवाया गया ।
हाल ही में ग्राम पंचायत खरिया में चल रहा मनरेगा का एक बड़ा कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। इस उपलक्ष्य में सरपंच नीरू कलाराम अनंत ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया। जहां ग्रामीण कड़ी धूप और मेहनत के बीच ‘गोदी’ (मिट्टी खुदाई) का काम कर रहे थे, उस कार्यस्थल पर पहुंचकर सरपंच ने स्वयं सभी मजदूरों और ग्रामीणों के लिए विशेष रूप से नाश्ते का प्रबंध किया।

”यह सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत करने वाले हमारे ग्रामीणों के प्रति सम्मान और उनके पसीने की कद्र करने का एक जरिया है।”
सरपंच नीरू कलाराम अनंत ग्रामीणों के हितों के लिए लगातार समर्पित
स्थानीय ग्रामीणों का कहना हैं कि जब से नीरू कलाकार अनंत ने सरपंच पद की कमान संभाली है, तब से गांव में रोजगार की कमी नहीं हो पाई। वह हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर लगातार नीतियां बना रही हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही।

ग्रामीणों ने इस आत्मीयता के लिए सरपंच का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसा नेतृत्व पाकर पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। निश्चित रूप से, सरपंच नीरू कलाकार अनंत की यह कार्यशैली अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।