Explore

Search

September 5, 2026 6:00 am

Our Social Media:

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15 (1)
WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15
WhatsApp Image 2026-06-29 at 10.17.50

403 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के संविदा शिक्षक-कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: 4–5 अगस्त को रायपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन ।

कबीरधाम/बोड़ला। अपनी लंबे समय से लंबित एवं न्यायोचित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी अब प्रदेशव्यापी आंदोलन की राह पर हैं।

प्रदेश के 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी आगामी 4 और 5 अगस्त 2026 को रायपुर के तूता मैदान में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे।

इस आंदोलन को लेकर कबीरधाम जिले में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिले के 8 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों ने आंदोलन की पूर्व सूचना देते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया है। यह ज्ञापन कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को सौंपा गया है।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों के निराकरण के लिए शासन का ध्यान आकर्षित करने और अपनी आवाज मजबूती से उठाने के उद्देश्य से यह प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है।

कबीरधाम जिले के सभी 8 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी इस आंदोलन में भाग लेंगे। संघ को उम्मीद है कि जिले से भी आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलेगा।

संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर शासन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को शासन के समक्ष लगातार उठाते रहेंगे।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।
LETEST ARTICALS