Explore

Search

September 6, 2026 2:35 pm

Our Social Media:

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15 (1)
WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15
WhatsApp Image 2026-06-29 at 10.17.50

पटवारी एवं लाइनमैन का सुशासन शिविर में सार्वजनिक सम्मान ।

पटवारी एवं लाइनमैन का सुशासन शिविर में सार्वजनिक सम्मान

जनहित में कार्य करने वालों का सम्मान होना ही चाहिए। नितेश
खैरबना कला में आयोजित समाधान शिविर सुशासन तिहार में एक अनोखा और पहली बार देखने को मिला की जनहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं पूरे मन से निर्वाहन कर रहें पटवारी एवं लाइनमैन का सार्वजनिक रूप से उपस्थित भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। जिला भाजपा के महामंत्री नितेश अग्रवाल ने कहा कि यह सुशासन तिहार में जनता जनार्दन के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं यह विष्णु सरकार में गांव गांव में सुशासन की झलक दिख रही प्रशासन पूरे मुस्तेदी के साथ जनमानस की समास्याओं का समाधान कर रहा ।

नितेश अग्रवाल ने कहा कि यह भाजपा सरकार में ही संभव है कि अच्छा काम करने पर अधिकारियों कर्मचारियों का सार्वजनिक मंच से सम्मान किया जाता है
पटवारी हल्का नंबर 36 की पटवारी श्रीमती मोनू वर्मा अपने क्षेत्र ,चिमरा,सरेखा, मन्नाबेदी, बरभावंर एवं अन्य गांवों में बेहतरीन सेवा प्रदान कर रही किसानों एवं जनता जनार्दन के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रही है पटवारी के कार्य से जनमानस में संतुष्टि हे।

लाइनमैन कमलेश धुर्वे भी अपने प्रभार के ग्रामों में शानदार काम कर रहे हैं उनका भी सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री नितेश अग्रवाल जिला,पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी , जिला पंचायत सदस्य लोकचन्द साहू , जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास , मंडल अध्यक्ष मीलू साहू , जनपद सदस्य नरेश साहू , राजेश साहू , विमला गौरी साहू छोटू चन्द्रवंशी , रमेश मेरावी , अजय कौशिक , सभी सरपंच अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।
LETEST ARTICALS