Explore

Search

September 5, 2026 9:06 am

Our Social Media:

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15 (1)
WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15
WhatsApp Image 2026-06-29 at 10.17.50

बोड़ला ग्राम खरिया का ऐतिहासिक फैसला: अब नहीं बनेगी और बिकेगी शराब, सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया बड़ा निर्णय ।

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत खरिया में सामाजिक एकता और जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 1 अगस्त 2026, शनिवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में सरपंच श्रीमती नीरू कलाराम अनंत, उपसरपंच, पंचगण, विभिन्न समाजों के प्रमुखों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति में गांव को नशामुक्त बनाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत खरिया, सरई, नयापारा और ठाकुर देव पारा में अब शराब बनाना और बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक निगरानी एवं कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कोई व्यक्ति शराब बनाते या बेचते हुए पाया जाता है, तो गठित समिति और ग्रामवासी इसकी सूचना सीधे आबकारी विभाग को देंगे, ताकि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।

साथ ही शराब के नशे में गली-मोहल्लों में गाली-गलौज या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में पारित सभी प्रस्तावों पर उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई और आज से गांव में शराब बनाने एवं बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का संकल्प लिया।

इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि सोमवार सुबह 8 बजे गठित समिति और ग्रामवासी पूरे गांव का भ्रमण करेंगे तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाले अपशिष्ट पदार्थों और अन्य सामग्रियों को एकत्र कर नष्ट करेंगे, ताकि नशामुक्त गांव के संकल्प को मजबूती मिल सके।

ग्राम पंचायत खरिया के इस सामूहिक और सराहनीय प्रयास की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। यह पहल अन्य गांवों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकती है।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।
LETEST ARTICALS