Explore

Search

July 23, 2026 8:48 am

Our Social Media:

WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15 (1)
WhatsApp Image 2026-07-03 at 10.33.15
WhatsApp Image 2026-06-29 at 10.17.50

कवर्धा – जिले भर की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधीश के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कवर्धा – जिले भर की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधीश के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कवर्धा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला कबीरधाम द्वारा जिले की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जिलाधीश के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में परिषद ने सबसे पहले पंडरिया विकासखंड के शासकीय विद्यालय तेलियापानी (लेदरा) में पदस्थ शिक्षक द्वारा कथित रूप से विद्यालय परिसर में शराब सेवन किए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की।

इसके साथ ही जिले के एक मदरसे में 11 वर्षीय बालक द्वारा कथित रूप से फांसी लगाने के प्रयास की घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जिले के सभी मदरसों की सुरक्षा व्यवस्था, संचालन एवं नियमों के पालन की व्यापक जांच कराने की मांग की गई।

जिला संयोजक मानस मिश्रा ने बताया कि परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से निजी विद्यालयों द्वारा निर्धारित दुकानों से पुस्तकें, कॉपियां एवं ड्रेस खरीदने के लिए बनाए जा रहे दबाव पर रोक लगाने, सभी निजी विद्यालयों में पालक समिति का गठन अनिवार्य करने, विद्यालयों में शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, स्कूलों के 500 मीटर क्षेत्र को ड्रग-फ्री जोन घोषित कर नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास नियमित महिला पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा जिले के जर्जर विद्यालय भवनों का सर्वे कर आवश्यक मरम्मत एवं नए भवनों के निर्माण की मांग भी की है।

प्रांत कार्यसमिति सदस्य गजाधर वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा पांच दिवस के भीतर मांगों पर प्रभावी कार्रवाई प्रारंभ नहीं की जाती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक मानस मिश्रा, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गजाधर वर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर वर्मा, पोखराज साहू, गजेंद्र सिंह राजपूत, अमित झारिया, उत्कर्ष तिवारी, प्रशांत वर्मा, किशन कौशिक, अनिल यादव, अक्षत गुप्ता, प्रिंस नाथ योगी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।
LETEST ARTICALS