Explore

Search

June 21, 2026 1:18 pm

Our Social Media:

कार्यकर्ता सोशल मीडिया के लिए नहीं, संगठन के कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने के लिए काम करें : जसविंदर बग्गा

कार्यकर्ता सोशल मीडिया के लिए नहीं, संगठन के कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने के लिए काम करें : जसविंदर बग्गा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष एवं विष्णुदेव साय सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल बोड़ला की कार्यशाला संपन्न, गांव-गांव तक उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान

बोड़ला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बोड़ला द्वारा बुधवार को हिंदू संगम परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है इसलिए कार्यकर्ताओं को केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर पार्टी के कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जिला संगठन से प्राप्त प्रत्येक दायित्व को बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
श्री बग्गा ने कहा कि आगामी 7 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, वहीं 2 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के ढाई वर्ष भी पूरे हुए हैं। डबल इंजन सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, साहसिक निर्णयों और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठित और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता विदेशी राम धुर्वे, मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे एवं कार्यक्रम संयोजक बरसाती लाल वर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।

ये है 5 जून से 23 जून तक भाजपा की संगठनात्मक कार्ययोजना

5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान।
7 जून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ।
8 से 10 जून – शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठकें।
11 से 15 जून – केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर संपर्क अभियान।
15 से 18 जून – लाभार्थी संपर्क अभियान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद।
19 से 21 जून – युवा, महिला एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन।
21 जून – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम।
22 जून – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं जनजागरण कार्यक्रम।
23 जून – भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को प्रत्येक बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।

कार्यशाला में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल,जनपद प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, महामंत्री राजेश साहू,डॉ. रुपनाथ मानिकपुरी, उपाध्यक्ष लव निर्मलकर, मीडिया प्रभारी मोहन कश्यप, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी, नरेश चंद्रवंशी, गौतम गुप्ता, टेकराम चंद्रवंशी, श्रवण गिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दोनों राज्यों में विकास की नई गति ।
LETEST ARTICALS